Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

माँग अधिक पर , कम है बिजली !

विद्युत काव्य

बिजली

विवेक रंजन श्रीवास्तव
c-6 , M.P.S.E.B. Colony Rampur ,
Jabalpur (M.P.) 482008

00९४२५४८४४५२
ई मेल vivekranjan.vinamra@gmailcom


शक्ति स्वरूपा ,चपल चंचला ,दीप्ति स्वामिनी है बिजली ,
निराकार पर सर्व व्याप्त है , आभास दायिनी है बिजली !

मेघ प्रिया की गगन गर्जना , क्षितिज छोर से नभ तक है,
वर्षा ॠतु में प्रबल प्रकाशित , तड़ित प्रवाहिनी है बिजली !

पल भर में ही कर उजियारा , अंधकार को विगलित करती ,
हर पल बनती , तिल तिल जलती , तीव्र गामिनी है बिजली !

कभी उजाला, कभी ताप तो, कभी मशीनी ईंधन बन कर आती है,
सदा सुलभ , सेवा तत्पर है , रूप बदलती, हरदम हाजिर है बिजली !

सावधान ! चोरी से इसकी , छूने से विद्युत , दुर्घटना घट सकती है ,
मितव्ययिता से सदुपयोग हो , माँग अधिक पर , कम है बिजली !

गिरे अगर दिल पर दामिनि तो , है सचमुच , बचना मुश्किल है,
प्रिये हमारी, हम घायल हैं , रूप दमकता, अदा तुम्हारी है बिजली !

सर्वधर्म समभाव जताये , छुआछूत से हट ,घर घर तारों से जोड़े ,
एक देश है ज्यों शरीर , और नाड़ी में , रक्त वाहिनी सी बिजली !!




अस्वीकरण