Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

बिजली की कमी

आइये साथ दीजिये हम सब मिलकर सिस्टम सुधारें

आये दिन अखबारों में हम बिजली से संबंधित समाचार पढ़ रहे हैं .
जबलपुर में कांग्रेस के युवा प्रकोष्ठ ने बिजली बिलों की होली जलाकर विरोध प्रकट किया .
जबलपुर के ही एक स्वयंभू उपभोक्ता मंच जिसे एक व्यक्ति विशेष संस्था के रूप में चला रहे हैं , हर बार नियामक आयोग के द्वारा बिजली की दरें बढ़ाये जाने पर , नियम पूर्वक तर्क कुतर्क से उसका विरोध ही करते हैं .
दमोह में , छिंदवाडा में , गाडासरई में , सतना में , जबलपुर में , पन्ना में , ग्वालियर में ,.................... देश के लगभग प्रत्येक छेत्र में अलग अलग घटनाओं में जिनमें से अनेक पुलिस में दर्ज तक नहीं हो रहीं हैं , जमीनी विद्युत कर्मियों लाइनमैन ,कनिष्ठ यंत्री , विजिलेंस टीम आदि को बहुतायत में लोगों के आक्रोश का सामना लगातार करना पड रहा है . बिजली की कमी ...., स्टाफ की कमी ....., ज्यादा बिल होना ...., संसाधनों की कमी ... आदि इस आक्रोश के प्रमुख कारण हैं .
ये घटनायें इस तथ्य को उजागर करती हैं कि सिस्टम में कहीं न कहीं कोई कमी है जरूर ............ .

आइये साथ दीजिये हम सब मिलकर सिस्टम सुधारें , न कि व्यर्थ परस्पर दोषारोपण , मैनहैण्डलिग , आंदोलन करके ॠणात्मक कार्य करें .

इंजी. विवेक रंजन श्रीवास्तव
अतिरिक्त अधीक्छण इंजी. सर्तकता
म.प्र.राज्य विद्युत मण्डल , जबलपुर
सचिव , विकास (पंजीकृत सामाजिक संस्था, पंजीकरण क्रमांक j m 7014 dt. 14.08.2003 )
email vivek1959@yahoo.co.in
visit my web page http//www.vikasprakashan.blogspot.com


अस्वीकरण