Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

रूसी, जलविद्युत संयंत्र, दुर्घटना में 7 की मौत.

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार एक अधिकारी ने कहा कि यह दुर्घटना दक्षिणी साईबेरिया में स्थित सैयानो-शुशेंसकाया जलविद्युत केंद्र में घटी। उसने कहा कि सुबह 4.42 बजे इस बारे में सूचना प्राप्त हुई।

साइबेरिया के आपातकालीन विभाग के प्रवक्ता दमित्री कुद्रियावसेव ने कहा कि तीसरी और चौथी जल वाहिनी फट गई और इस केंद्र का इंजिन कक्ष पानी से भर गया। संयंत्र में विद्युत उत्पादन का काम ठप हो गया है।

इस विद्युत केंद्र ने वर्ष 1978 में काम करना शुरू किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Tags:


अस्वीकरण